News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कच्चे तेल की तेजी से ब्राजील एथेनॉल की ओर झुक सकता है, वैश्विक चीनी आपूर्ति पर असर
07-Apr-2026 10:20 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कच्चे तेल की तेजी से ब्राजील एथेनॉल की ओर झुक सकता है, वैश्विक चीनी आपूर्ति पर असर
★ पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब वैश्विक चीनी बाजार पर भी दिखने लगा है। ईंधन महंगा होने से कई देश वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं। यदि ऐसा होता है, तो वैश्विक बाजार में चीनी की उपलब्धता घट सकती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी आ सकती है।
★ इसी क्रम में दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक और निर्यातक Brazil के 2026-27 सीजन में गन्ने का अधिक हिस्सा एथेनॉल उत्पादन में जाने की संभावना बढ़ गई है। ब्राजील का नया क्रशिंग सीजन अप्रैल से शुरू होता है और वहां की नीति में बदलाव का वैश्विक आपूर्ति पर सीधा असर पड़ सकता है।
★ पिछले वर्ष ब्राजील ने करीब 330 लाख टन चीनी का निर्यात किया था, लेकिन इस सीजन में यह घटकर लगभग 290 लाख टन रहने का अनुमान है। वहीं कुल उत्पादन भी 430 लाख टन से घटकर करीब 400 लाख टन तक आ सकता है।
★ इस स्थिति का असर भारत पर भी पड़ सकता है। ब्राजील से कम निर्यात होने पर भारतीय चीनी की वैश्विक मांग बढ़ सकती है। हालांकि, निर्यात और देश के एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम के बीच संतुलन बनाए रखना सरकार के लिए चुनौती बना रहेगा।
★ इन वैश्विक बदलावों से आने वाले महीनों में चीनी बाजार की दिशा बदल सकती है।
