News Capsule/न्यूज कैप्सूल: जून में इंडोनेशिया का पाम ऑयल निर्यात बढ़ा

11-Aug-2026 01:40 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: जून में इंडोनेशिया का पाम ऑयल निर्यात बढ़ा
★ इंडोनेशिया का पाम ऑयल निर्यात जून में बढ़कर 27.5 लाख टन रहा, जो मई के 14.9 लाख टन से 12.6 लाख टन अधिक है। हालांकि, पिछले साल जून के 30.5 लाख टन के मुकाबले निर्यात कम रहा।
★ जून में रिफाइंड पाम ऑयल का निर्यात 22.1 लाख टन रहा। चीन सबसे बड़ा खरीदार रहा, जिसने 5.05 लाख टन खरीदा। इसके बाद भारत ने 3.61 लाख टन, पाकिस्तान ने 2.79 लाख टन और यूरोपीय संघ ने 2.13 लाख टन आयात किया।
★ 2026 की पहली छमाही में इंडोनेशिया का कुल पाम ऑयल निर्यात 1.33 करोड़ टन रहा, जो पिछले साल से 6.5 लाख टन अधिक है। हालांकि, साल की दूसरी छमाही में उत्पादन घटने और बायोडीजल के लिए घरेलू खपत बढ़ने से निर्यात में कमी आने की संभावना है।