ब्राजील में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल फिलहाल स्थगित

31-Mar-2026 12:39 PM

साओ पाउलो। पिछले सप्ताह ब्राजील के ट्रक ड्राइवरों ने यह कहते हुए हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी कि डीजल का दाम काफी बढ़ गया है और कंपनियां न्यूनतम निर्धारित किराया भाड़ा भी नहीं दे रही हैं।

ट्रक यूनियन की हड़ताल की चेतावनी से सोयाबीन, चीनी तथा मक्का सहित अन्य जिंसों के निर्यातकों की चिंता काफी बढ़ गई थी।

इसे देखते हुए सरकार ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए एसएस अस्थायी उपाय की घोषणा की जिससे दोनों पक्षों की चिंता का समाधान हो गया। 

सरकार ने कहा है कि सभी निर्यातकों फर्मों को सड़क परिवहन के लिए निर्धारित न्यूनतम किराया भाड़ा का भुगतान करना अनिवार्य है और इसका उत्पादन करने वाले पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने की राशि को 10 लाख रियाल से दस गुणा बढ़ाकर एक करोड़ रियाल नियत किया गया है।

सभी परिवहन संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक होगा और सरकारी एजेंसी इस पर नजर रखेगी। इससे संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी। ज्ञात हो कि ब्राजील से अभी सोयाबीन एवं इसके उत्पादों का भारी निर्यात हो रहा है।