News Capsule/न्यूज कैप्सूल: हरियाणा में सरसों खरीद शुरू, 1 अप्रैल से गेहूं खरीद

30-Mar-2026 12:23 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: हरियाणा में सरसों खरीद शुरू, 1 अप्रैल से गेहूं खरीद
★ हरियाणा में रबी खरीद सीजन के तहत सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू हो गई है, जबकि गेहूं की खरीद 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
★ केंद्र सरकार ने इस सीजन के लिए 72 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया है। वहीं राज्य में करीब 13 लाख टन सरसों खरीद की योजना है।
खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए राज्य में 416 गेहूं मंडियां और 112 सरसों मंडियां तय की गई हैं।
★ सरकार ने डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करते हुए e-Kharid ऐप और “मेरी फसल मेरा ब्योरा” पोर्टल के जरिए खरीद को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है।