News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील का सोयाबीन मील निर्यात बढ़ा

29-Apr-2026 12:07 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील का सोयाबीन मील निर्यात बढ़ा
★ ब्राजील में सोयाबीन मील का निर्यात अप्रैल 2026 के मध्य तक तेजी से बढ़ रहा है। SECEX के अनुसार, 1–17 अप्रैल के बीच निर्यात करीब 14.83 लाख टन रहा, जो अप्रैल 2025 के कुल निर्यात (21.83 लाख टन) का लगभग 68% है।
★ मजबूत वैश्विक मांग के चलते निर्यात की रफ्तार तेज बनी हुई है और इसी गति से महीने के अंत तक रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने की संभावना है।