मध्य प्रदेश के व्यापारियों की हड़ताल समाप्त

21-Sep-2023 04:56 AM

नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि मंडी टैक्स को कम करने की मांग को लेकर 4 सितम्बर से शुरू की गई मध्य प्रदेश के व्यापारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।

सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यापारियों की समस्या सुनी एवं घोषणा की है मध्य प्रदेश में मंडी टैक्स जोकि अभी तक 1.50 रुपए लगता था को घटाकर 1 रुपये कर दिया गया है जबकि निराश्रित शुल्क की तरह 20 पैसे लागू रहेगा।