मटर की कीमतों में और बढ़त के आसार

16-May-2024 06:55 PM

कानपुर । बिकवाली कमजोर पड़ने से व लिवाली बढ़ने से देसी मटर की कीमतों में आज तेजी का रुख रहा। चना की बढ़ती कीमतों से सपोर्ट से मटर में दाल मिलर्स की पुछ परख बढ़ने से जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला।

स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने मांग बढ़ने से कानपुर मटर की कीमतों में आज 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ 4450/4475 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी ललितपुर मटर की कीमतों में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव 3900/4100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

लिवाली मजबुत होने से राठ मटर में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव 3900/4200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

मांग सामान्य बनी रहने से महोबा मटर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव 3900/4200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। चना की तेजी के सपोर्ट से यहां से मटर की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी जा सकती है।