मसूर की कीमतों में कुछ सुधार
23-Mar-2026 12:34 PM
विनीपेग। पिछले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मसूर का भाव कुछ हद तक मजबूत बना रहा और इसके निर्यात शिपमेंट में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया।
उत्पादकों- निर्यातकों को चालू मार्केटिंग सीजन के शेष महीनों में मसूर का कारोबार सामान्य ढंग से जारी रहने का भरोसा है। आयातक देशों में इसकी अच्छी मांग कायम रह सकती है लेकिन शिपमेंट खर्च में हुई वृद्धि एक चुनौती बनी रहेगी।
दरअसल कनाडा में अगले महीने से मसूर की बिजाई आरंभ होने वाली है। वहां इस दलहन का विशाल स्टॉक मौजूद है और उत्पादक इसे घटाने के लिए माल की जल्दी-जल्दी बिक्री कर रहे हैं।
इससे निर्यातकों को मसूर का निर्यात बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया से भी मसूर का निर्यात बढ़ाने का प्रयास जारी है।
