एथनॉल उद्योग 20 प्रतिशत मिश्रण से अधिक की आपूर्ति करने में सक्षम

23-Mar-2026 03:58 PM

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट तथा क्रूड खनिज तेल के बढ़ते दाम को देखते हुए ऑल इंडिया डिस्टीलर्स एसोसिएशन ने सरकार को पेट्रोल के साथ मिश्रण के लिए 20 प्रतिशत की नियत सीमा से अधिक एथनॉल की आपूर्ति का ऑफर दिया है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे क्रूड खनिज तेल के आयात पर देश की निर्भरता घटाने में सहायता मिलेगी। 

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को भेजे एक पत्र में एसोसिएशन पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल के मिश्रण का लक्ष्य पहले की हासिल हो चुका है और अब उद्योग इससे भी ज्यादा एथनॉल की आपूर्ति करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भारत में पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व एवं खाड़ी क्षेत्र के देशों से विशाल मात्रा में क्रूड तेल का आयात होता रहा है लेकिन ईरान- इजरायल युद्ध के कारण इसमें भारी बाधा उत्पन्न  होने लगी है।

होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते निकासी बंद होने तथा विभिन्न उत्पादक एवं निर्यातक देशों के ऊपर हो रहे हमले से क्रूड तेल का मूल्य बढ़ता जा रहा है।

ऐसी हालत में यदि पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक एथनॉल के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए तो भारत को राहत मिल सकती है। पेट्रोल में जितना अधिक एथनॉल मिलाया जाएगा उतना ही आयात घटाया जा सकता है। 

भारत में वर्ष 2025 के दौरान नियत समय से पूर्व ही पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल के मिश्रण का लक्ष्य हासिल हो गया मगर फिर भी सरकार ने अभी तक लक्ष्य में बढ़ोत्तरी की घोषणा नहीं की है।