मलेशिया में कच्चे पाम तेल के भाव स्थिर रहने की संभावना

07-Aug-2025 09:36 AM

मलेशिया में कच्चे पाम तेल के भाव स्थिर रहने की संभावना
★ CPO स्टॉक 19 माह के उच्चतम स्तर पर, जुलाई में मलेशिया में CPO भंडार लगभग 10% बढ़कर 22.3 लाख टन हो गया – दिसंबर 2023 के बाद सबसे अधिक।
★ 2025 के शेष वर्ष में CPO की कीमतें RM3,800 से RM4,500 प्रति टन के दायरे में बनी रह सकती हैं।
★ जुलाई में उत्पादन जून की तुलना में 8% अधिक, लेकिन भारत और चीन की ओर से मांग कम रही।
★ अगले दो महीनों तक स्टॉक ऊंचा रह सकता है।
★ इंडोनेशिया में बायोडीज़ल की मजबूत मांग और धीमी उत्पादन वृद्धि गिरावट को रोक सकती है।
★ दीपावली से पहले  कीमतें अस्थायी रूप से RM3,700 तक गिर सकती हैं लेकिन साल के अंत तक RM4,100–4,200 तक लौटने की संभावना।
★ इंडोनेशिया में बायोडीज़ल रियलाइजेशन दर, B50 नीति और अमेरिका का Renewable Volume Obligation कार्यक्रम कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।
★ निकट भविष्य में RM4,100 से RM4,500 प्रति टन; 5%–10% तक उतार-चढ़ाव संभव।