मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार

28-Jul-2026 08:15 AM

मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
सोमवार को जारी क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार 26 जुलाई तक अमेरिका की 78% मक्का फसल में सिल्किंग (फूल निकलने की अवस्था) पूरी हो चुकी है, जो 5-वर्षीय औसत से 4 प्रतिशत अंक अधिक है। वहीं 25% फसल डो (दाना बनने की शुरुआती) अवस्था में पहुंच गई है। अमेरिका में मक्का फसल की अच्छी से उत्कृष्ट श्रेणी (Good to Excellent) की रेटिंग 4 प्रतिशत अंक घटकर 63% रह गई, जबकि ब्रुगलर500 सूचकांक 11 अंक गिरकर 361 पर आ गया।
USDA की FGIS रिपोर्ट के अनुसार 23 जुलाई को समाप्त सप्ताह में अमेरिका से मक्का का निर्यात 14.88 लाख टन (58.58 मिलियन बुशल) रहा। यह पिछले सप्ताह की तुलना में 7.74% और पिछले वर्ष की समान अवधि से 2.88% कम रहा। सबसे अधिक 4.54 लाख टन मक्का मेक्सिको भेजा गया, जबकि जापान को 2.52 लाख टन और कोलंबिया को 2.36 लाख टन निर्यात किया गया। विपणन वर्ष 2025/26 में अब तक कुल मक्का निर्यात 7.53 करोड़ टन (2.965 अरब बुशल) रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 24.81% अधिक है।
NOAA के 7-दिवसीय वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह आयोवा, मिसौरी, इलिनॉय, इंडियाना और ओहायो के अधिकांश हिस्सों में 1 से 2 इंच वर्षा होने की संभावना है। वहीं पूर्वी साउथ डकोटा और दक्षिणी मिनेसोटा में भी 1 से 2 इंच बारिश का अनुमान है।
AgRural के अनुसार ब्राजील के मध्य-दक्षिण क्षेत्र में दूसरी मक्का फसल की 60% कटाई पूरी हो चुकी है, जो पिछले वर्ष के 68% औसत से पीछे है।