मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
02-Jun-2026 08:45 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
★ NASS रिपोर्ट के अनुसार 31 मई तक अमरीका में मक्का की बिजाई 93% पहुंची। गत वर्ष से 2% तेज। 67% फसल स्थिति अच्छी।
★ NASS रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में 427 मिलियन बुशेल मक्का एथनोल उत्पादन में इस्तमाल की गयी, गत वर्ष से 1% अधिक।
★ USDA की एक एजेंसी ने 28 मई के अंत तक अमरीका से 17.5 लाख टन मक्का निर्यात की दी सूचना, जिसमें जापान ने सबसे अधिक 5.92, मेक्सिको ने 4.3 व कोलम्बिया ने 1.5 लाख टन खरीद की।
★ अमरीका से 2025-26 सीजन में 1 सितम्बर से 28 मई तक 620 लाख टन मक्का निर्यात की गयी जो गत वर्ष से 23% अधिक।
★ स्टोन एक्स एजेंसी ने ब्राजील में 1368 लाख टन मक्का उत्पादन का दिया अनुमान।
