महाराष्ट्र में 139 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बिजाई पूरी

02-Sep-2026 07:32 PM

मुम्बई। देश के एक महत्वपूर्ण कृषि उत्पादक प्रान्त- महाराष्ट्र में खरीफ फसलों का कुल उत्पादन क्षेत्र 31 अगस्त 2026 तक 138.97 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा जो पिछले साल की समान अवधि के बिजाई क्षेत्र 145.26 लाख हेक्टेयर से 6.30 लाख हेक्टेयर कम है। 

समीक्षाधीन अवधि के दौरान वहां अनाजी फसलों (धान एवं मोटे अनाज) का उत्पादन क्षेत्र 34.51 लाख हेक्टेयर से घटकर  31.18 लाख हेक्टेयर, दलहनों का बिजाई क्षेत्र 18.73 लाख हेक्टेयर से गिरकर 16.11 लाख हेक्टेयर, तिलहन फसलों का क्षेत्रफल 51.11 लाख हेक्टेयर से फिसलकर 50.90 लाख हेक्टेयर तथा कपास का रकबा 38.41 लाख हेक्टेयर से गिरकर 38.37 लाख हेक्टेयर रह गया गन्ना का क्षेत्रफल भी कुछ पीछे रह गया। 

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सोयाबीन, अरहर (तुवर), कपास, गन्ना एवं मक्का के अग्रणी उत्पादक राज्यों में शामिल है। इस बार फसलों की बिजाई में  देर हो गई और इसका रकबा कुछ घट गया।