मगज तरबूज - मगज तरबूज में मंदा

15-May-2024 07:27 PM

नई दिल्ली । आज भी मगज-तरबूज की कीमतों में मन्दा रहा। सूत्रों का कहना है कि गत दिनों सरकार द्वारा आयात खोल दिए जाने के कारण आयातित माल की बाजार में सप्लाई बढ़ गई है जबकि हाजिर में लिवाल कम है।

जिस कारण से आज मगज-तरबूज के भाव 15/20 रुपए प्रति किलो तक मंदे के साथ बोले गए। उल्लेखनीय है कि गत दिनों सरकार ने एक मई -2024 से मगज-तरबूज का आयात खोल दिया था।

जिस कारण से मगज-तरबूज के भाव दिन-प्रतिदिन घट रहे हैं। चालू माह के शुरू में जोधपुर मंडी में मगज-तरबूज सूडान का भाव 495/500 रूपए एवं देसी का भाव 465 रूपए प्रति किलो बोला जा रहा था।

जबकि दिल्ली बाजार में भाव 540 रुपए चल रहा था। जबकि वर्तमान में जोधपुर में सूडान का भाव 400/405 रुपए एवं देसी का भाव 355 रूपए बोला जा रहा है।

दिल्ली बाजार में आज भाव 450 रुपए पर आ गया है। वर्तमान भावों पर भी लिवाल नहीं है। वर्तमान हालात को देखते हुए हाल-फिलहाल तेजी की संभावना नहीं है।