खाद्य तेलों में हो रही भारी उथल पुथल

26-Aug-2025 08:44 AM

खाद्य तेलों में हो रही भारी उथल पुथल
★ चालू सीजन में कई नई चीजे सामने आई।
★ वैश्विक खाद्य तेल-तिलहन बाजार में भारी उथल-पुथल देखी जा रही है।
★ कई देशों पर निर्यात शुल्क लगाया गया।
★ टैरिफ वॉर के चलते आपस में लड़ रहे कई देश। भारत भी नहीं रहा अछूता।
★ भारत ने चीन से सोया तेल आयात किया शुरू साथ ही बड़े अंतराल के बाद सासों/कैनोला तेल आयात भी किया गया।
★ चीन से बढ़ते आयात को देख अर्जेंटीना ने सोया तेल के घटाए भाव।
★ अभी हाल ही में अमरीका ने चीन से 1.5 लाख टन सोया तेल आयात सौदे किये थे परन्तु अर्जेंटीना ने जैसे ही भाव कम किये सौदे रोके जाने लगे।
★ साफ्टा नियम के तहत नेपाल से भी भारत को खाद्य तेलों का हो रहा है निर्यात।
★ अक्टूबर 2024 से जुलाई 2025 तक 5.2 लाख टन तेलों का नेपाल से भारत को किया गया निर्यात जिसमें से सोया तेल की मात्रा 4.03 लाख टन है।