कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज़: IMD

28-Mar-2026 11:25 AM

कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज़: IMD

★ मध्य भारत और महाराष्ट्र में मौसम खराब रहने की संभावना है।

★ रविवार को मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की आशंका है।

★ सोमवार और मंगलवार को मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी ओले गिर सकते हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं (50–70 किमी/घंटा) और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

★ पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा) और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।

★ उत्तर-पश्चिम भारत और कश्मीर में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश/बर्फबारी हो सकती है

★ देश के कई हिस्सों में अगले 3–5 दिनों तक अस्थिर और खराब मौसम रहने के संकेत हैं।