SEBI ने 7 कृषि जिंसों के फ्यूचर्स ट्रेड पर बैन 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया
28-Mar-2026 10:23 AM
SEBI ने 7 कृषि जिंसों के फ्यूचर्स ट्रेड पर बैन 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया
★ भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने 7 कृषि जिंसों के डेरिवेटिव (फ्यूचर्स) ट्रेडिंग पर लगी रोक को एक साल और बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया है।
★ जिन जिंसों पर यह बैन जारी रहेगा, उनमें शामिल हैं:
* नॉन-बासमती धान
* गेहूं
* चना
* सरसों और उसके उत्पाद
* सोयाबीन और उसके उत्पाद
* क्रूड पाम ऑयल
* मूंग
★ यह प्रतिबंध पहली बार 2021 में लगाया गया था और तब से हर साल इसे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का मकसद कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव और सट्टेबाजी को नियंत्रित करना बताया जाता है।
★ हालांकि नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज जैसे एक्सचेंज इस बैन को हटाने की मांग करते रहे हैं, उनका कहना है कि फ्यूचर्स ट्रेडिंग से सही कीमत तय करने (price discovery) में मदद मिलती है।
