खुली मंडियों में रबी फसलों जोरदार आवक जारी
28-Mar-2026 12:14 PM
नई दिल्ली। देश के अधिकांश प्रमुख कृषि उत्पादक राज्यों की थोक मंडियों में विभिन्न रबी फसलों की जोरदार आपूर्ति हो रही है जिसमे गेहूं, चना, मसूर, मटर एवं साथ-साथ जौ एवं मक्का आदि शामिल है। पंजाब-हरियाणा में गेहूं की छिटपुट आवक तो होने लगी है लेकिन इसकी सरकारी खरीद 1 अप्रैल से आरम्भ होगी। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान जैसे प्रांतो में खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चना की सरकारी खरीद भी हो रही है जो पहले कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात तक सीमित थी। अब मध्य प्रदेश एवं राजस्थान जैसे शीर्ष उत्पादक प्रांतो में भी इसकी खरीद जोर पकड़ने की संभावना है क्योंकि इसका भाव घटकर न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे आ गया है। सरसो बाजार की हालत संतोषजनक है। भारी आपूर्ति के बावजूद इसकी कीमतों में ज्यादा नरमी नहीं आई है। अगले दो महीनो (अप्रैल-मई) के दौरान मंडियों में रबी फसलों की जोरदार आवक जारी रहेगी और इसके बाद आपूर्ति की गति धीमी पड़ने लगेगी।
