कर्नाटक में एक्सपायर्ड एवं भ्रामक लेबल वाले खाद्य उत्पादों का स्टॉक जब्त

08-Sep-2026 06:53 PM

बंगलोर। कर्नाटक की राजधानी बंगलौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गठन छापामारी अभियान के दौरान 1.38 करोड़ रुपए मूल्य के एक्सपायरी डेट एवं भ्रामक लेबल वाले खाद्य उत्पादों का स्टॉक जब्त किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा ड्रग्स वस्तु कॉस्मैटिक्स एक्ट के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन तलाशी अभियान चलाकर यह स्टॉक पकड़ा।

इसमें दवाइयां तथा औषधियां भी शामिल हैं। खाद्य उत्पादों के गोदामों तथा  वितरण केन्द्रों पर छापामारी की गई थी। छापामारी अभियान के दौरान अधिकारियों ने लेबल की जांच- पड़ताल की उसके निर्माण की तिथि का अवलोकन किया और एक्सपायरी डेट वाले उत्पादों को जब्त कर लिया। 

समझा जाता है कि ये उत्पाद ऑन लाइन तरीके तथा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से बेचे जाने वाले थे देवनहल्ली में जांच-पड़ताल के दौरान अधिकारियों ने एक खाद्य स्टोरेज इकाई से 14 लाख रुपए मूल्य के ऐसे खाद्य उत्पादों का स्टॉक पकड़ा जिसके लेबल पर या तो गलत एवं भ्रामक जानकारी दी गई थी या फिर पर्याप्त सूचना अंकित नहीं थी।

इसके अलावा 10 रुपए मूल्य के ऐसे खाद्य उत्पाद भी पकड़े गए जिसके उपयोग की तिथि पहले ही समाप्त हो चुकी थी। कुछ अन्य स्थानों पर भी छापामारी के दौरान इसी तरह के उत्पाद जब्त किए गए।