कलौंजी मजबूत

07-Mar-2024 07:29 PM

नई दिल्ली । आज भी कलौंजी के भाव तेजी के साथ बोले गए। चालू वर्ष के दौरान उत्पादक केन्द्रों पर कलौंजी की पैदावार गत वर्ष की तुलना में 25/30 प्रतिशत कम होने एवं बकाया स्टॉक भी कम रह जाने से चालू माह के दौरान अभी तक कलौंजी के दामों में 12/13 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की जा चुकी है।

प्रमुख मंडी नीमच में कलौंजी  का भाव आज 196/197 रुपए बोला जाने लगा है जबकि चालू माह के शुरू में भाव 183/184 रुपए बोला जा रहा था। सूत्रों का मानना है कि नए मालों की आवक शुरू होने तक बाजार मजबूत रहेंगे। नए मालों की आवक 15 मार्च के पश्चात शुरू हो जाएगी।

चालू सीजन के दौरान देश में कलौंजी का उत्पादन 3/3.50 लाख बोरी होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। जबकि गत वर्ष उत्पादन 4/4.50 लाख बोरी का रहा था।