जीरा कीमतों में तेजी
13-Dec-2023 07:25 PM
नई दिल्ली । आज जीरा कीमतों में तेजी रही। हालांकि उत्पादक केन्द्रों पर जीरे की बिजाई गत वर्ष की तुलना में अधिक हुई है लेकिन नई फसल आने में 2/3 माह का समय शेष है जबकि हाजिर में माल का स्टॉक कम रह गया है।
जिस कारण से आज वायदा एवं हाजिर बाजारों में जीरे के भाव तेजी के साथ बोले गए। सूत्रों का कहना है कि स्टॉक की कमी से नई फसल आने तक कीमतों में अब मंदा संभव नहीं है।
बहरहाल आज उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर जीरा के दाम 800/1000 रुपए प्रति क्विंटल तक तेजी के साथ बोले गए जबकि वायदा में दिसम्बर का भाव 2185 रुपए एवं जनवरी का भाव 2055 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है। अभी भाव मजबूत रहने की संभावना है।
