ईसबगोल - ईसबगोल में गिरावट मगर अधिक मंदा नहीं
16-May-2024 07:51 PM
नई दिल्ली । विगत 2/3 दिनों में ईसबगोल की कीमतों में नरमी बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों ईसबगोल की कीमतों में 15/20 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई थी भाव बढ़ने के कारण मंडियों में ईसबगोल की आवक में वृद्धि हुई है।
जिस कारण 2/3 दिनों के दौरान कीमतों में 4/5 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। मगर सूत्रों का कहना है की कीमतों में अधिक मंदे की संभावना नहीं है।
क्योंकि घटे भावों पर किसानी माल की आवक घटनी शुरू हो जाती है। किसानों के गत वर्ष के 260/270 रुपए का भाव भी देखा है। अधिक पैदावार के कारण इस वर्ष मंडियों में ईसबगोल का भाव नीचे में 120/135 रुपए बन गया था रुपए बन गया था जबकि वर्तमान में 140/155 रुपए बोला जा रहा है। वर्तमान कीमतों में मंदा संभव नहीं है।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष देश में ईसबगोल का उत्पादन 40/42 लाख बोरी होने के अनुमान लगाए जा रहे है जबकि गत वर्ष उत्पादन 32/35 लाख बोरी का रहा था।
