इंडोनेशिया के जंगलो में लगी भयंकर आग से पाम तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका

25-Aug-2026 03:45 PM

जकार्ता। पाम तेल के सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश-इंडोनेशिया के जंगलो में न केवल भीषण आग लगी है बल्कि इसका दायरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इस आग का धुआं पड़ोसी देशो में तेजी से फैल रहा है। ऑयल पाम के बागानों के लिए खतरा उतपन्न हो गया है। इससे इंडोनेशिया से पाम तेल की आपूर्ति में बाधा पड़ने की संभावना है जो भारत के लिए चिंता की बात है। 

उल्लेखनीय है कि भारत में पाम तेल का सर्वाधिक आयात दक्षिण पूर्व एशिया में अवस्थित देश-इंडोनेशिया से होता है यदि वहां से आपूर्ति में प्रावधान उतपन्न हुआ तो भारतीय रिफाइनर्स तथा एफ एम पी जी कम्पनियो को कच्चे माल के आभाव का सामना करना पड़ सकता है। 

इंडोनेशिया के अनेक भागो में जंगलो में आग का प्रकोप देखा जा रहा है। सुमात्रा प्रान्त का दक्षिणी भाग इससे ज्यादा प्रभावित है जबकि वहां विशाल क्षेत्रफल में ऑयल पाम के बागान लगे हुए है। इस क्षेत्र में बारिश की भारी वर्षा से भी पाम बागानों पर असर पड़ रहा है अकेले पश्चिमी सुमात्रा में दावानल (जंगल की आग) के 14 29  हॉट स्पॉट रिकॉर्ड किए गए है। .इसके साथ-साथ काली मैटन प्रान्त के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग में भी आग फैल रही है। विशाल क्षेत्र में जब जंगल में आग लगती है तब पाम तेल का उत्पादन एवं निर्यात स्वाभाविक रूप से प्रभावित होने लगता है। भारत में अब त्यौहारी सीजन का प्रारम्भ हो रहा है इसलिए चिंता और बढ़ गई है।