इंडोनेशिया की B50 बायो फ्यूल योजना को मिल रही कई चुनौतियाँ

06-Aug-2025 08:57 AM

इंडोनेशिया की B50 बायो फ्यूल योजना को मिल रही कई चुनौतियाँ
★ इंडोनेशिया सरकार ने 2026 तक B50 प्रोग्राम के तहत पाम तेल का इस्तमाल 50% ब्लेंडिंग में किये जाने की योजना बनाई जिससे कई आयातक देश जैसे कि भारत की चिंताएं बढ़ीं।
★ मई में इंडोनेशिया सरकार ने B50 प्रोग्राम के तहत 53 लाख टन क्रूड पाम तेल आवंटित किया जिससे उपलब्धता में आ सकती है कमी।
★ 2025 में इंडोनेशिया ने 260 लाख टन किया था निर्यात। 2026 में 210 लाख टन निर्यात का लक्ष्य रखा गया।
★ 2025 से पहले 2630 लाख टन खाद्य तेलों में से 530 लाख टन का इस्तमाल बायो डीजल में होता था।
★ अभी हाल ही में ट्रम्प सरकार ने सोया तेल से भी बायो डीजल बनाने की योजना बनाई। जिससे 60 लाख टन सोया तेल खप सकता है।
★ अगर इंडोनेशिया भी 50% बायो डीजल ब्लेंडिंग करता है तो 30 लाख टन अधिक तेलों की खपत होगी यानी बायो डीजल में तेलों की खपत 90 लाख टन तक बढ़ सकती है जिससे भविष्य में निर्यात उपलब्धता घट सकती है।
★ मलेशिया व इंडोनेशिया में पाम तेल उत्पादन स्थिर।
★ विश्व में उपलब्धता घटने से अंतर्राष्ट्रीय खाद्य तेलों की कीमतों बढ़ोत्तरी की उम्मीद।