हल्दी में नरमी
12-Apr-2024 07:24 PM
नई दिल्ली । आज हल्दी की कीमतों में गिरावट रही। प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र की मंडियों में अच्छी आवक एवं वायदा के मंदे समाचार मिलने के कारण मंडियों में हल्दी के भाव 200/400 रुपए प्रति क्विंटल तक मंदे के साथ बोले गए।
वायदा बाजार में भी अप्रैल को हल्दी भाव 590 रुपए एवं जून का भाव 562 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है। जानकारों का कहना है कि हालांकि इस वर्ष देश में हल्दी का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम है लेकिन वर्तमान में निर्यातक एवं लोकल मांग कमजोर बनी हुई है।
आगामी दिनों में उत्पादक केन्द्रों पर आवक घटने एवं निर्यात मांग में सुधार होने के पश्चात कीमतों में तेजी आने की संभावना है। चालू सीजन के दौरान देश में हल्दी का उत्पादन अनुमन 45/50 लाख बोरी का लगाया जा रहा है जबकि गत वर्ष उत्पादन 85/90 लाख बोरी का रहा था। वर्तमान में मराठवाड़ा लाइन पर मौसम प्रतिकूल बना हुआ है। जिसक असर क्वालिटी पर पड़ने की संभावना है।
