ग्राहकी कमजोर होने से चीनी के भाव में सुस्ती

07-Mar-2024 07:34 PM

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश की मिलों द्वारा भाव घटाकर सेल दिए जाने तथा मांग कमजोर होने से 10/30 रुपए की बाजारों में गिरावट। उत्तर प्रदेश की बलरामपुर में 30 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली भाव 3750/3830 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये।

उत्तराखंड चीनी मिलों में 10 रुपए की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ भाव 3670/3690 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिली। इंदौर चीनी मिलों में कोई उठा पटक नहीं देखने को मिला।

बिहार चीनी मिलों में आज 10 रुपए की गिरावट देखने को मिली। भाव 3775/3850 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। पंजाब चीनी मिलों में आज 20 रुपए घटा कर भाव खोले। चीनी के भावों में अधिक तेजी-मंदी की संभावना नहीं है।