गेहूं - कीमतों में रही स्थिरता
16-May-2024 07:09 PM
कानपुर । फ्लोर मिलर्स की मांग सीमित बनी रहने से दिल्ली गेहूं की कीमतों में स्थिरता बनी रही। लारेंस रोड उत्तर प्रदेश / राजस्थान भाव 2490/2475 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा।
जबकि उत्तर प्रदेश की गेहूं मंडियों में लिवाली बनी रहने से 10/20 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई। हरदोई 2350 रुपए, गोंडा 2350 रुपए, तिलहर 2290 रुपए, मथुरा 2321 रुपए व अलीगढ़ 2325 रुपए प्रति क्विंटल हो गये।
मध्य प्रदेश की गेहूं मंडियों में अच्छे गेहूं की क्वालिटी व हल्का क्वालिटी के गेहूं की कीमतों में 50 से 200 रुपए की तेजी मंदी बनी रही।
इंदौर मंडी भाव 2350/2800 रुपए, 2300/3800 रुपए, खंडवा 2380/2700 रुपए, उज्जैन 2300/3200 रुपए, गंजबसौदा 2250/4200 रुपए प्रति क्विंटल हो गये।
इसी प्रकार राजस्थान की गेहूं मंडियों में गेहूं क्वालिटी में 50-100 रुपए की तेजी-मंदी बनी रही। कोटा 2300/2650 रुपए, बूंदी 2340/2600 रुपए, बारां 2350/2625 रुपए प्रति क्विंटल हो गये।
