गेहूं का वैश्विक उत्पादन गत वर्ष से 20 लाख टन कम होने का उस्डा का अनुमान

12-Apr-2024 08:37 PM

बांग्लादेश । अमरीकी कृषि विभाग ने अपनी अप्रैल की आधिकारिक रिपोर्ट में 2023-24 सीजन के दौरान गेहूं का वैश्विक उत्पादन घटकर 78.736 करोड़ टन रह जाने की संभावना व्यक्त की है जो 2022-23 सीजन के अनुमानित उत्पादन 78.934 करोड़ टन से करीब 20 लाख टन कम है।  

इससे पूर्व 2021-22 के सीजन में 71.035 करोड़ टन गेहूं का वैश्विक उत्पादन आंका गया था। उस्डा की रिपोर्ट के अनुसार 2022-23 सीजन के अंत में 27.10 करोड़ टन गेहूं का वैश्विक बकाया अधिशेष स्टॉक मौजूद था और इसे मिलाकर 2023- 24 के सीजन में इसकी कुल उपलब्धता 105.037 करोड़ टन पर पहुंच जाएगी जो 2022-23 सीजन के 106.203 करोड़ टन तथा 2021-22 सीजन के 106.402 करोड़ टन से कम रहेगी।

उस्डा के अनुसार 2023-24 के मार्केटिंग सीजन के दौरान विश्व स्तर पर 21.347 करोड़ टन गेहूं का कारोबार (आयात-निर्यात) होने का अनुमान है जबकि इसकी मात्रा 2022-23 में 22.017 करोड़ टन तथा 2021-22 में 20.276 करोड़ टन रही थी।

इसके अलावा गेहूं की वैश्विक खपत 2022-23 के 79.102  करोड़ टन से बढ़कर 2023-24 में 80.01 करोड़ टन पर पहुंच जाने का अनुमान लगाया गया है। उत्पादन से ज्यादा उपयोग होने के कारण गेहूं का वैश्विक बकाया स्टॉक घटकर 25.827 करोड़ टन पर सिमट जाने का अनुमान लगाया गया है। 

अमरीकी कृषि विभाग (उस्डा) ने 2023-24 सीजन के दौरान गेहूं का उत्पादन चीन में 1365.90 लाख टन, भारत में 1105.50 लाख टन, रूस में 915 लाख टन, अमरीका में 493.10 लाख टन, यूरोपीय संघ में 1341.50 लाख टन ऑस्ट्रेलिया में 260 लाख टन,

यूक्रेन में 234 लाख टन कनाडा में 319.50 लाख टन, अर्जेन्टीना में 159 लाख टन, ब्राजील में 81 लाख टन, कजाकिस्तान में 121.10 लाख टन तथा इंग्लैंड में 140 लाख टन होने का अनुमान लगाया है जबकि शेष उत्पादन अन्य देशों में होने की संभावना व्यक्त की है।