गेहूं का उत्पादन सरकारी अनुमान से कम होने की संभावना

24-Mar-2026 08:58 PM

नई दिल्ली। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि 2025-26 के रबी सीजन में गेहूं का बिजाई क्षेत्र उछलकर 334.17 लाख हेक्टेयर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया जो 2024-25 सीजन के क्षेत्रफल 328.04 लाख हेक्टेयर से 6.13 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।

इसके आधार पर कृषि मंत्रालय ने गेहूं का  उत्पादन भी 1179.40 लाख हेक्टेयर से उछलकर 1202.10 लाख टन के सर्वकालीन सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की है। आमतौर पर फसल की हालत संतोषजनक बनी हुई है। 

केन्द्रीय खाद्य मंत्रालय ने इस वर्ष 303 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य नियत किया है जो विगत वर्षों की तुलना में कम है। मार्च में मौसम कुछ खराब रहा।

उद्योग-व्यापार क्षेत्र का मानना है कि गेहूं का वास्तविक उत्पादन सरकारी अनुमान से कम हो सकता है लेकिन फिर घरेलू मांग एवं जरूरत भी संभव हो सकेगा। अगले महीने से गेहूं की नई फसल की जोरदार कटाई शुरू हो जाएगी।