चावल के वैश्विक बाजार मूल्य में तेजी आने के आसार

20-May-2026 04:15 PM

नई दिल्ली। विश्व स्तर पर जिस तरह के हालात बन रहे है इससे संकेत मिलता है कि आगामी महीनो के दौरान चावल के अंतराष्ट्रीय बाजार मूल्य में वर्तमान स्तर की अपेक्षा कुछ तेजी आ सकती है होमुर्ज स्टूैट के बंद होने से चावल का वैश्विक कारोबार और खासकर भारत तथा थाईलैंड से इसका निर्यात आंशिक रूप से प्रभावित हो रहा है जबकि शिपमेंट चार्ज भी काफी बढ़  गया है। अफ़्रीकी देश अपनी जरूरत के अनुसार और बासमती चावल मंगा रहे है। 

2026-27 के सीजन के दौरान चावल के वैश्विक उत्पादन में करीब 50 लाख टन की गिरावट आने का आरम्भिक अनुमान लगाया गया है जबकि इसकी खपत में 38 लाख टन की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है इससे मांग एवं आपूर्ति के बीच अंतर् बढ़ जाएगा। 

अलनीनो मौसम चक्र के प्रकोप से भारत, बांग्लादेश, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, कम्बोडिया, म्यांमार एवं पाकिस्तान जैसे देशो में चावल के उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है इसका देशो में चावल के उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है इसका उत्पादन अमरीका एवं ब्राजील में भी घट सकता है। अफ्रीका साथ-साथ चावल निर्यातकों का ध्यान दो-तीन एशियाई देशो-फिलीपींस, इंडोनेशिया एवं बांग्लादेश पर भी केंद्रित है जहां अक्सर भारी मात्रा में चावल का आयात होता रहा है भारत में चावल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है इसलिए यहां उत्पादन में थोड़ी बहुत गिरावट आने से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।