चावल का वैश्विक बाजार भाव अगस्त में रहा ऊंचा
09-Sep-2026 04:52 PM
रोम। संयुक्त राष्ट्र संघ की अधीनस्थ एजेंसी- खाद्य एवं कृषि संगठन (फाओ) का वैश्विक चावल मूल्य सूचकांक इकाई की तुलना में अगस्त के दौरान 0.05 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 109 बिंदु पर पहुंच गया जबकि आर्थिक आधार इसमें 7.4 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया। इसके तहत खासकर इंडिका चावल के दाम में अच्छी बढ़ोत्तरी हुई।
जुलाई के मुकाबले अगस्त के इंडिका चावल का सूचकांक तो 1.2 प्रतिशत बढ़ गया लेकिन जैपोनिका के मूल्य सूचकांक में 2.7 प्रतिशत तथा एरोमैटिक (सुगन्धित) चावल के सूचकांक में 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई। जहां ग्लुटिनस चावल की बात है तो इसका सूचकांक लगभग स्थिर बना रहा।
एशियाई इंडिका चावल के बाजार में खासकर वियतनाम में तेजी दर्ज की गई क्योंकि वह ग्रीष्म पतझड़ कालीन धान की नई फसल की कटाई-तैयारी में देर हो गई। वियतनाम के 25 प्रतिशत टूटे चावल का दाम जुलाई के 389.10 डॉलर से बढ़कर अगस्त में 418.40 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह 5 प्रतिशत टूटे चावल का दाम भी 425.30 डॉलर से उछलकर 441.40 डॉलर प्रति टन पर पहुंचा। भारतीय एवं थाईलैंड के चावल की कीमत भी मजबूत बनी रही।
