चना बाजार में तेजी, मांग मजबूत रहने से भाव को समर्थन

09-Sep-2026 05:38 PM

बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग बेहतर बनी रहने से घरेलू बाजार में चने की कीमतों में आज तेजी का रुख रहा। बढ़ती मांग के बीच चने की उपलब्धता सीमित रहने से बाजार को मजबूती मिल रही है। वहीं, नाफेड द्वारा ऊंची दरों पर चने की बोली लगाए जाने से बाजार की धारणा को अतिरिक्त समर्थन मिला है।

मजबूत मांग और सीमित आपूर्ति के चलते मौजूदा स्तरों से आगामी दिनों में चने की कीमतों में करीब ₹100–150 प्रति क्विंटल तक सुधार की गुंजाइश नजर आ रही है। हालांकि, तेजी की गति आगे की मांग, आवक और ऊंचे भाव पर बिकवाली की स्थिति पर निर्भर करेगी।

नाफेड की ऊंची बोली बाजार में भाव के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर रही है। इससे किसानों और स्टॉकिस्टों की बिकवाली सीमित रहने की संभावना है, जबकि दाल मिलर्स की पूछताछ और मांग बेहतर बनी रहने पर बाजार को सहारा मिल सकता है।

मजबूत मांग के समर्थन से दिल्ली चना की कीमतों में आज 75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के साथ मध्य प्रदेश लाइन के भाव 6,575–6,600 रुपए तथा राजस्थान लाइन के भाव ₹6,650–6,675 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए।

कुल मिलाकर, चना बाजार का रुख फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है। बढ़ती मांग, सीमित उपलब्धता और नाफेड की मजबूत बोली से बाजार को समर्थन मिल रहा है। आगामी दिनों में भाव में धीरे-धीरे सुधार की संभावना बनी हुई है।