चीनी का घरेलू बाजार भाव मजबूत रहने की उम्मीद
26-Mar-2026 12:08 PM
मुंबई। यद्यपि 2024-25 सीजन की तुलना में 2025-26 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन के दौरान चीनी के घरेलू उत्पादन में कुछ बढ़ोत्तरी होने की संभावना है लेकिन फिर भी इसके स्टॉक की स्थिति जटिल रह सकती है जिससे कीमत मजबूत रहने की उम्मीद है। सरकार पहले ही 20 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दे चुकी है।
चालू सीजन के दौरान चीनी का उत्पादन उम्मीद से कम होगा। इसके स्पष्ट संकेत मिल रहे है सीजन के आरम्भ में उपयोग के पास 50 लाख टन से भी कम चीनी का बकाया स्टॉक था जबकि आमतौर पर यह 60 लाख टन रहता है मांग एवं आपूर्ति के समीकरण को देखते हुए लगता है कि चालू सीजन के अंत में चीनी का बकाया स्टॉक और भी नीचे आ सकता है। एथनॉल निर्माण के लिए चीनी (गन्ना) की सीमित मात्रा के उपयोग की अनुमति (परोक्ष रूप से) दी गई है।
इस बार चीनी का सकल उत्पादन 325 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया है जिसमे से 30 लाख टन का उपयोग एथनॉल निर्माण में होगा और खाद्य उद्देश्य के लिए 295 लाख टन का स्टॉक रहेगा मगर कुछ समीक्षक चीनी का उत्पादन इससे कम होने का अनुमान लगा रहे है इससे संयुक्त मांग एवं आपूर्ति का संतुलन जटिल रहेगा और भाव मजबूत रह सकता है।
