त्योहारों के बीच दलहन बाजार सुस्त, अप्रैल में अरहर में तेजी की उम्मीद
26-Mar-2026 01:57 PM
त्योहारों के बीच दलहन बाजार सुस्त, अप्रैल में अरहर में तेजी की उम्मीद
★ देशभर के प्रमुख दाल बाजारों में कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, क्योंकि त्योहारों की श्रृंखला और वित्त वर्ष के अंत के चलते व्यापारिक गतिविधियां कमजोर हैं।
★ कई मंडियां आंशिक रूप से बंद हैं या आवक कम है, जिससे बाजार में सुस्ती बनी हुई है।
~~~
चना
★ इंदौर में बिल्टी विशाल चना के भाव रुपए 5,400-5,450 और दिल्ली में राजस्थान लाइन रुपए 5,525–5,550 प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। बाजार में सीमित कारोबार और कमजोर मांग के चलते कीमतों में खास बदलाव नहीं आया।
★ अप्रैल में बाजार खुलने के बाद मांग में सुधार और सरकार की एमएसपी रुपए 5,875/क्विंटल पर खरीद से चना को समर्थन मिलने की संभावना है।
★ महाराष्ट्र में खरीद पहले से जारी है, जिससे अन्य राज्यों के किसान भी सरकारी खरीद की ओर रुख कर सकते हैं।
★ पर्याप्त सप्लाई के कारण फ़िलहाल बड़ी तेजी की उम्मीद कम।
★ आज मुंबई तंज़ानिया और ऑस्ट्रेलिया चना भाव क्रमशः रुपए 5,150 और रुपए 5,450 रहे।
~~~~~
तुर
★ अकोला में नई लाल मारुती बिल्टी भाव में आज रुपए 50 बढ़कर रुपए 7,950 (कंडीशन) और कटनी डिलीवरी में मराठवाड़ा बिना बदलाव के रुपए 7,950 प्रति क्विंटल (कंडीशन) पर स्थिर रहे।
★ बाजार में भागीदारी कम होने से फिलहाल कीमतों में ठहराव है। लेकिन अप्रैल में मिलर्स और स्टॉकिस्ट की री-स्टॉकिंग मांग बढ़ने से कीमतों में सुधार की संभावना है।
★ भाव रुपए 8,300 प्रति क्विंटल तक जा सकते हैं। हालांकि, समय-समय पर म्यांमार से नई फसल की बढ़ती आवक और आयात कीमत (~रुपए 8,000/क्विंटल) तेजी को सीमित कर सकती है।
★ आज मुंबई मोज़ाम्बिके चना बिना बदलाव के रुपए 6,600-6,650 और लेमन सुधरकर रुपए 7,800 और चेन्नई भी बढ़कर रुपए 7,575-7,600 पर कारोबार हुए।
~~~~~~
उड़द
★ उड़द के विजयवाड़ा में देसी वैरायटी आज रुपए 50 गिरकर रुपए 8,150 और अकोला बिल्टी रुपए 8,400 प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
ताजा बाजार संकेतों की कमी के चलते कीमतों में कोई खास हलचल नहीं दिखी।
★ वहीं, ग्रीष्मकालीन बुवाई में अच्छी प्रगति दर्ज की गई है—मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात के प्रमुख क्षेत्रों में रकबा करीब 12% बढ़कर 1.28 लाख हेक्टेयर पहुंचा।
★ मध्यम अवधि में उड़द के दाम आयात की स्थिति पर निर्भर रहेंगे। म्यांमार में अच्छा स्टॉक मौजूद, जबकि ब्राजील में नई फसल 3.0–3.5 लाख टन आंकी जा रही है, जिससे वैश्विक सप्लाई पर्याप्त रह सकती है।
★ आज चेन्नई FAQ और SQ गिरकर रुपए 8,050 और रुपए 8,675, मुंबई FAQ रुपए 8,100 पर हुए कारोबार।
★ त्योहारों और क्लोजिंग के कारण बाजार फिलहाल शांत है, लेकिन अप्रैल में कारोबार सामान्य होने पर चना में सीमित मजबूती और तुर में बेहतर तेजी आ सकती है, जबकि उड़द में रुझान आयात और नई फसल पर निर्भर रहेगा।
