दक्षिण एशिया संकट के बीच बासमती निर्यातकों को सरकार का भरोसा
26-Mar-2026 01:33 PM
दक्षिण एशिया संकट के बीच बासमती निर्यातकों को सरकार का भरोसा
★ वेस्ट एशिया में जारी युद्ध से उत्पन्न शिपिंग संकट के बीच केंद्र सरकार ने बासमती चावल निर्यातकों को हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया है।
★ सरकार ने निर्यातकों के साथ बैठक में कहा कि बीमा दावों का निपटान तेज किया जाएगा और अतिरिक्त लागत जैसे बढ़ा हुआ फ्रेट, डिटेंशन व डिमरेज चार्ज भी कवर किए जाएंगे।
★ हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में बाधा के कारण शिपमेंट प्रभावित हुए हैं। इस पर सरकार ने 15 फरवरी से 30 जून के बीच प्रभावित कार्गो पर ओवरहेड लागत की भरपाई का आश्वासन दिया है।
★ एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (ECGC) ने बताया कि सभी क्लेम 30 दिनों में निपटाए जाएंगे। साथ ही, जो निर्यातक अभी कवर नहीं हैं, उन्हें भी रुपए 50 लाख तक वित्तीय सहायता मिलेगी और प्रीमियम दरें यथावत रहेंगी।
★ इसके अलावा, RoDTEP योजना को आगे बढ़ाने की संभावना है और शिपिंग व लॉजिस्टिक्स समस्याओं को हल करने के लिए सरकार जल्द शिपिंग कंपनियों के साथ बैठक करेगी।
★ सरकारी समर्थन से निर्यातकों को राहत मिलने की उम्मीद, लेकिन लॉजिस्टिक्स चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं।
