पंजाब में गेहूं खरीद से पहले बोरियों की कमी, किसानों के लिए चिंता बढ़ी
26-Mar-2026 02:18 PM
पंजाब में गेहूं खरीद से पहले बोरियों की कमी, किसानों के लिए चिंता बढ़ी
★ पंजाब में इस बार रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन की उम्मीद के बीच खरीद सीजन से पहले करीब 5 करोड़ जूट/गन्नी बैग की कमी सामने आ रही है, जिससे किसानों के लिए बड़ी चिंता पैदा हो सकती है।
★ राज्य को करीब 130 लाख टन गेहूं खरीद के लिए 26 करोड़ बोरी की जरूरत है, लेकिन उपलब्धता कम होने से खरीद प्रक्रिया प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है।
★ इसका किसानों पर संभावित असर पड़ सकता है, जैसे कि मंडियों में खरीद में देरी, शुरुआती 15–20 दिनों में भारी भीड़ और अव्यवस्था, फसल बेचने में देरी से किसानों पर आर्थिक दबाव और खुले में अनाज रखने से गुणवत्ता खराब होने का जोखिम जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
★ हालांकि केंद्र सरकार पहले ही रुपए 33,000 करोड़ जारी कर चुकी है, लेकिन योजना और आपूर्ति में कमी के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
★ यदि समय रहते बोरियों का इंतजाम नहीं हुआ, तो किसानों को देरी, नुकसान और भुगतान संकट का सामना करना पड़ सकता है, जिससे गेहूं खरीद प्रणाली प्रभावित होगी।
★ ऐसा न हो कि समय रहते बोरियों का इंतजाम न होने से किसान कम भावों पर खुले में गेहूं बेचने पर विवश हो जाएं।
