अप्रैल में चीनी कोटा बढ़ने के संकेत, मांग मिश्रित रहने की संभावना

26-Mar-2026 01:26 PM

अप्रैल में चीनी कोटा बढ़ने के संकेत, मांग मिश्रित रहने की संभावना
★ केंद्र सरकार अप्रैल महीने के लिए चीनी का बिक्री कोटा 23.0 से 23.5 लाख टन के बीच तय कर सकती है, जो मार्च के 22.5 लाख टन से अधिक होगा।
गर्मी बढ़ने के साथ आइसक्रीम और कोल्ड-ड्रिंक कंपनियों की मांग में सुधार की उम्मीद है, जिससे खपत को सहारा मिलेगा।
★ हालांकि, एलपीजी की कमी और वेस्ट एशिया संकट के चलते होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग (HORECA) सेक्टर की मांग कमजोर बनी हुई है। साथ ही, अप्रैल में त्योहारों की संख्या कम होने और उपभोक्ताओं के हेल्दी विकल्पों की ओर झुकाव के कारण घरेलू मांग भी सीमित रहने की संभावना है।
★ अप्रैल का कोटा पिछले साल के बराबर या थोड़ा कम रह सकता है, क्योंकि करीब 1.05 लाख टन मांग एलपीजी संकट के कारण प्रभावित हुई है। इसके बावजूद, बढ़ती गर्मी के चलते संस्थागत खरीदारों की मांग प्रमुख भूमिका निभाएगी।
★ उत्पादन के मोर्चे पर, एथेनॉल डायवर्जन के बाद चालू सीजन में कुल चीनी उत्पादन करीब 324 लाख टन रहने का अनुमान है। वहीं, मार्च के अंत तक पेराई सीजन समाप्त होने से आगे सप्लाई पर दबाव कम रहेगा।
★ कीमतों की बात करें तो अप्रैल में बाजार सीमित दायरे में रह सकता है, लेकिन हल्की मजबूती बनी रह सकती है। महाराष्ट्र में कीमतें करीब रुपए 3,750 प्रति क्विंटल और उत्तर प्रदेश में रुपए 3,950 प्रति क्विंटल रहने का अनुमान है।