Home News

चालू वित्त वर्ष में कारोबार को 17,000 करोड़ रुपए तक बढ़ाने का एनसीसीएफ का लक्ष्य

29-Sep-2026 04:37 PM

चालू वित्त वर्ष में कारोबार को 17,000 करोड़ रुपए तक बढ़ाने का एनसीसीएफ का लक्ष्य

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार की अधीनस्थ एजेंसी- राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) ने वित्त वर्ष 2026-27 (अप्रैल-मार्च) के दौरान कारोबार को 24 प्रतिशत बढ़कर 17,000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत एजेंसी ने विभिन्न कृषि उत्पादों की खरीद का दायरा बढ़ाने तथा मूल्य समर्थन योजना (सीएसएस) के अंतर्गत प्राइवेट कारोबार का स्तर सुधारने का प्लान बनाया है। 

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एजेंसी का कारोबार 13908 करोड़ रुपए पर पहुंचा था जबकि 2026-27 में यह आंकड़ा 24 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 17,200 करोड़ रुपए तक पहुंच जाने की संभावना है। महासंघ के प्रबंध निदेशक का कहना है कि पिछले दो वर्षों के दौरान कृषि उत्पादों की खरीद में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है जबकि आगे भी खरीद की मात्रा बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

इसके अलावा प्राइवेट स्तर पर भी जिंसों की खरीद एवं बिक्री की प्रक्रिया बरकरार रखी जाएगी। अगले पांच वर्षों में एजेंसी का करीब 40 प्रतिशत राजस्व इसी चैनल से प्राप्त होने की उम्मीद है जबकि यह एजेंसी सरकार की ओर से दलहन, तिलहन एवं प्याज आदि की खरीद में भी प्रमुख भूमिका निभाती रहेगी। अभी इसकी खरीद में एजेंसी का योगदान 35 प्रतिशत है।