बादामगिरी- अधिक आयात के कारण बादामगिरी में तेजी नहीं
15-May-2024 07:27 PM
नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि अप्रैल माह में गत तीन वर्षों में सर्वाधिक बादाम का आयात किए जाने के कारण बादामगिरी की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष अप्रैल 2021 में 750 कंटेनर बादाम का आयात किया गया था जबकि अप्रैल 2022 में 864 कंटेनर एवं अप्रैल 2023 में 626 कंटेनर बादाम का आयात व्यापार हुआ था।
मगर अप्रैल 2024 में 1042 कंटेनर का व्यापार किया गया है जबकि मार्च 2024 में 747 कंटेनर एवं फरवरी-2024 में 850 कंटेनर बादाम का व्यापार हुआ था।
सूत्रों का मानना है कि पहले से ही गर्मी का सीजन होने के कारण बादामगिरी में लिवाल कम है। वर्तमान में बढ़ते आयात के कारण कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। जिस कारण से आज दिल्ली बाजार में बादामगिरी के भाव 10 रुपए प्रति किलो मंदे के साथ बोले गए।
