बादाम आयात गत वर्ष से अधिक

13-Dec-2023 07:20 PM

नई दिल्ली । आयातकों ने नवम्बर माह के दौरान बादाम का आयात सौदे गत वर्ष की तुलना में अधिक मात्रा में किए है। लेकिन अक्टूबर-2023 की तुलना में कम आयात किया गया है।

उल्लेखनीय है गत दो माह से बादाम आयात घट रहा है। सितम्बर 2023 में बादाम आयात 1624 कंटेनर का किया गया था जोकि अक्टूबर में घटकर 1523 कंटेनर एवं नवम्बर में 1204 कंटेनर का रह गया।

नवम्बर 2022 में बादाम आयात 1055 कंटेनर का किया गया था। आयात बढ़ने एवं हाजिर में कमजोर मांग के कारण बादामगिरी के भावों में तेजी की संभावना नहीं है हाल ही में बादामगिरी के भाव 10/15 रुपए प्रति किलो तक घट गए है।