भविष्य में तुवर का भाव खरीफ सीजन की बिजाई पर निर्भर
20-May-2026 07:33 PM
कलबुर्गी। अगले कुछ समय तक तुवर का भाव सीमित उतार-चढ़ाव के साथ एक निश्चित सीमा में स्थिर रहने की संभावना है मांग एवं आपूर्ति के अनुरूप उसकी कीमत में 100-200 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी आ सकती है।
ग्रीष्म काल में तुवर दाल की मांग अकसर कमजोर पड़ जाती है इसलिए मिलर्स प्रोसेसर्स भी केवल तत्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लायक तुवर की खरीद करते है अधिमास की वजह से भी खपत कम हो सकती है।
मंडियों में माल की सीमित आवक होने से तुवर के दाम में आगे और गिरावट आने की संभावना कम है केन्द्र सरकार ने इस महत्वपूर्ण दलहन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 8000 रूपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8450 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिया है जिसका सकारात्मक मनोवैज्ञानिक प्रभाव इसके बाजार भाव पर पड़ने की उम्मीद है आगामी समय में मंडियों में तुवर की आवक और भी घटने की संभावना है जिससे इसकी कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
भविष्य में तुवर का भाव खरीफ सीजन की बिजाई और मानसून की वर्षा पर निर्भर रह सकता है यदि बिजाई अच्छी हुई तथा बारिश का भी अभाव नहीं रहा तो तुवर का बेहतर उत्पाद हो सकता है और कीमतों में स्थिरता रह सकती है
लेकिन यदि मानसून कमजोर रहा और वर्षा अनिश्चित एवं अनियमित रही तो बाजार में तेजी की उम्मीद बनी रहेगी अफ्रीकी देशो के उत्पादन पर भी नजर रखना आवश्यक है।
