Home News
19-Oct-2026 12:17 PM
रेगिना। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह के दौरान मटर का भाव अपेक्षाकृत ऊंचे स्तर पर मजबूती से बरकरार रहा। रूस तथा यूक्रेन से शिपमेंट में भारी बाधा पड़ने के कारण एशिया एवं यूरोप के बाजारों में कनाडाई मटर की मांग मजबूत बनी हुई है। भारत और चीन को आगामी समय में भी कनाडा से मटर का आयात बढ़ाने की आवश्यकता पड़ेगी।
कनाडा में मटर फसल की कटाई-तैयारी लगभग समाप्त हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष वहां खराब मौसम के कारण मटर के उत्पादन में कमी आई है और इसकी क्वालिटी भी प्रभावित हुई है। हालांकि पिछले सीजन में उत्पादित मटर का अच्छा खासा बकाया स्टॉक वहां उपलब्ध है लेकिन उसकी गुणवत्ता के बारे में भी संदेह बना हुआ है। समझा जाता है कि अच्छी क्वालिटी की मटर के अधिकांश भाग का निर्यात वहां से 2025-26 के मार्केटंग सीजन में पहले ही हो चुका है।
चालू मार्केटिंग सीजन में कनाडा के मटर निर्यातकों को रूस एवं यूक्रेन की ज्यादा कठिन चुनौती या सख्त प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ रहा है क्योंकि वहां से निर्यात में भारी कठिनाई हो रही है। रूस-यूक्रेन में इस बार मटर का अच्छा उत्पादन हुआ है लेकिन निर्यात कम होने से वैश्विक बाजार भाव मजबूत है।