अमचूर - अमचूर में तेजी की संभावना
15-May-2024 07:29 PM
नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि अमचूर के प्रमुख उत्पादक राज्य छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में इस वर्ष आज की पैदावार कम होने के कारण अमचूर का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में 30/35 प्रतिशत कम रहने के समाचार है।
जिस कारण से चालू माह के दौरान अमचूर की कीमतों में 8/10 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है और अभी भी बाजार में 10/15 रुपए प्रति किलो की तेजी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदलपुर में नए अमचूर की आवक शुरू हो गई है और मंडी में लगभग 120/125 रुपए प्रति किलो बोले जा रहे है।
सूत्रों का कहना है कि अगर मानसून सही समय पर आ जाता है तो पैदावार ओर भी घट सकती है। वर्तमान में दिल्ली बाजार में पुराना जगदलपुर का भाव 120/125 रुपए पर छिंदवाड़ा 180/220 रुपए बोला जा रहा है।
