युद्ध का असर से कच्चे तेल में तेजी से मक्का की कीमतों बढ़ी
18-Mar-2026 01:04 PM
युद्ध का असर से कच्चे तेल में तेजी से मक्का की कीमतों बढ़ी
★ पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिसका असर अब मक्का बाजार पर भी दिखने लगा है। गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव शनिवार के ₹2500 प्रति क्विंटल से बढ़कर आज ₹2570 प्रति क्विंटल हो गए हैं।
★ Strait of Hormuz के जरिए कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने से वैश्विक बाजार में तेल महंगा हुआ है।
★ मक्का एथेनॉल उत्पादन के लिए एक प्रमुख कच्चा माल है, और तेल की कीमत बढ़ने पर बायोफ्यूल की मांग बढ़ जाती है, जिससे मक्का की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
★ जब तक पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति बनी रहती है, मक्का के भाव में मजबूती बनी रह सकती है।
★ हालांकि, खरीदार फिलहाल नई रबी फसल की आवक का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि नई सप्लाई आने पर कीमतों में कुछ नरमी आ सकती है।
