देश में प्री-मानसून गतिविधि शुरू, मार्च में हीटवेव नहीं
18-Mar-2026 01:05 PM
देश में प्री-मानसून गतिविधि शुरू, मार्च में हीटवेव नहीं
★ देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं, जिससे मार्च के बाकी दिनों में हीटवेव की संभावना नहीं है।
★ उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बर्फबारी और बदलते मौसम का असर जारी रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 5–7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।
★ हरियाणा, राजस्थान, यूपी में शुक्रवार तक मौसम सक्रिय रहेगा। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बारिश से गर्मी में राहत मिलेगी।
★ दक्षिण भारत में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहेगा, जबकि गुजरात में गतिविधि कम रहेगी लेकिन तापमान नियंत्रण में रहेगा।
आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के बाद स्थिरता बनी रहने की संभावना है।
★ देखना होगा की हवा की गति कैसी रहेगी, अगर हवा तेज चली तो यह रबी फसल खासकर गेहूं के लिए अच्छी नहीं होगी।
