वाराणसी में आयोजित होने वाले डब्ल्यू पीपीएस सीईओ कॉनक्लेव को यादगार बनाने का प्रयास

07-Jul-2026 04:09 PM

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन के सहयोग से व्हीट प्रोडक्ट्स प्रोमोशन सोसायटी (डब्ल्यू पीपी एस) द्वारा 9-10 जुलाई 2026 को शिवनगरी वाराणसी के होटल ताज गंगेज में आयोजित किए जा रहे 'डब्ल्यू पीपी एस  सीईओ कॉनक्लेव 2026' को यादगार एवं शानदार बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

इस विशाल, बेहतरीन एवं बहुपयोगी आयोजन की विषय वस्तु (थीम) है- "एक नए भारत के लिए गेहूं की मूल्य श्रृंखला को पुनर्परिभाषित करना।" यह कॉनक्लेव वाराणसी (बनारस या काशी) को गेहूं की मूल्य श्रृंखला का एक राष्ट्रीय हब बनाने में मददगार साबित होगा। इस कॉनक्लेव में देश के 21 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों तथा 81 नगरों के प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। 

डब्ल्यू पीपी एस द्वारा जारी फाइनल प्रेस नोट में कहा गया है कि इस कॉनक्लेव में मनोज कुमार सिंह, आई ए एस (रिटायर्ड), सीईओ, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश सरकार तथा प्रो० रमेश चन्द, भूतपूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा कई प्रतिष्ठित एवं अनुभवी प्रोफेसर, आई सी आर आई ई आर तथा नीति आयोग के पूर्व सदस्य भी इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करेंगे। 

यह कार्यक्रम भारतीय गेहूं उद्योग के सबसे बड़े आयोजनों में से एक होने की उम्मीद है जिसमें लगभग 350 प्रतिनिधि  तथा देश-विदेश के 50 से ज्यादा वक्ता, मॉडरेटर्स तथा पैनलिस्ट उपस्थित रहेंगे। निश्चित रूप से यह कार्यक्रम भारतीय गेहूं उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण उपयोगी एवं लाभदायक साबित होगा।