उत्पादकों की कम बिक्री से ऑस्ट्रेलिया में चना का भाव स्थिर
20-Apr-2026 12:15 PM
ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया की मंडियों में चना का भाव स्थिर या कुछ मजबूत देखा जा रहा है। आकार, किस्म एवं स्थान के आधार पर चना का भाव अलग-अलग बताया जा रहा है।
इसी तरह कनाडा, अमरीका, भारत, मैक्सिको एवं अर्जेन्टीना सहित अन्य उत्पादक / निर्यातक देशों में काबुली चना की कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के प्रोसेसर्स एवं निर्यातकों का कहना है कि निकटवर्ती निर्यात अनुबंधों को पूरा करने के लिए उसके पास चना का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है जिसकी खरीदारी के पहले ही कर चुके थे और इसलिए उन्हें अब माल प्राप्त करने की कोई जल्दबाजी नहीं है लेकिन वहां उत्पादक भी मौजूदा मूल्य स्तर पर अपना चना बेचने में कोई शीघ्रता या हड़बड़ाहट नहीं दिखा रहे हैं क्योंकि वर्तमान भाव उसके लिए ज्यादा आकर्षक या लाभप्रद नहीं है।
कनाडा ऑस्ट्रेलिया एवं अमरीका में बकाया स्टॉक ऊंचा होने से चना (काबुली सहित) के बिजाई क्षेत्र में कुछ कमी आ सकती है। अगले कुछ सप्ताहों तक इसके दाम में भारी उतार-चढ़ाव आने की संभावना बहुत कम है।
