Home News

दिसम्बर तक सीपीओ का वायदा मूल्य 4500-5000 रिंगिट के बीच रहने की उम्मीद

01-Oct-2026 07:26 PM

दिसम्बर तक सीपीओ का वायदा मूल्य 4500-5000 रिंगिट के बीच रहने की उम्मीद

मुम्बई। गोदरेज इंटरनेशनल के डायरेक्टर दोराब मिस्त्री ने कहा है कि कुआलालम्पुर स्थित बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स (बीएमडी) एक्सचेंज में क्रूड पाम तेल (सीपीओ) का बेंचमार्क वायदा मूल्य दिसम्बर 2026 तक 4500 से 5000 रिंगिट 1,05,556.19 से 1,17,284.65 रुपए) प्रति टन  के बीच रह सकता है।

दौराब मिस्त्री के अनुसार 2025-26 की तुलना में 2026-27 के दौरान क्रूड पाम तेल के उत्पादन में 25 लाख टन की गिरावट आ सकती है क्योंकि अल नीनो के प्रकोप से खासकर इंडोनेशिया में सूखे का संकट बढ़ सकता है। 

अगले वर्ष पाम तेल के वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का माहौल रहने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व एशिया में वर्षा कम होने पर पाम तेल का उत्पादन प्रभावित होने कि आशंका है। 2025-26 के सीजन में उत्पादन घटने की आशंका के बावजूद दौराब मिस्त्री ने पाम तेल उद्योग को आगाह किया है कि वह कीमतों में जोरदार तेजी की उम्मीद के साथ अपनी आगामी रणनीति बनाने से बचे। दरअसल भारत में पाम तेल का आयात स्थिर रहने, सूरजमुखी तेल का आयात बढ़ने और सोयाबीन तेल का आयात घटने का अनुमान लगाया जा रहा है।