दलहन बाजार में हल्की तेजी (27 मार्च 2026 तक)
28-Mar-2026 03:30 PM
दलहन बाजार में हल्की तेजी (27 मार्च 2026 तक)
अरहर: सुधार, MSP के आसपास कारोबार
★ अरहर (तुअर) के भावों में इस सप्ताह ₹50–₹100 प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई। सोलापुर, अकोला और मुंबई जैसे प्रमुख बाजारों में मांग बेहतर रहने से कीमतों को समर्थन मिला।
★ वर्तमान में अरहर के भाव ₹7,925 से ₹8,200 प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं, जो MSP ₹8,000 के आसपास या उससे ऊपर हैं। हालांकि, मासिक आधार पर बाजार में अभी भी ₹50 से ₹400 तक की गिरावट का दबाव बना हुआ है।
★ वहीं, बर्मा से आयातित अरहर की कीमत घटकर $845 प्रति टन रह गई है, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ सकता है।
~~~~~~
उड़द: मिश्रित रुख, कुछ बाजारों में तेजी
★ उड़द बाजार में इस सप्ताह मिलाजुला रुख रहा। अकोला और मुंबई में ₹50–₹100 की तेजी दर्ज हुई, जबकि चेन्नई में हल्की गिरावट देखी गई।
★ उड़द के भाव ₹7,200 से ₹8,800 प्रति क्विंटल के बीच बने हुए हैं, जो MSP ₹7,800 से ऊपर हैं। मासिक आधार पर बाजार में ₹85 से ₹265 तक की मजबूती दर्ज की गई है, जिससे बाजार की धारणा सकारात्मक बनी हुई है।
★ बर्मा से आयातित उड़द की कीमतों में गिरावट (FAQ $850 और SQ $945 प्रति टन) घरेलू तेजी को सीमित कर सकती है।
~~~~~~~~~
चना MSP से नीचे, सुधार सीमित
★ चना बाजार में इस सप्ताह हल्का सुधार जरूर देखा गया, लेकिन कीमतें अभी भी MSP ₹5,875 से नीचे बनी हुई हैं।
★ दिल्ली, कटनी और लालटपुर में ₹50–₹150 तक की तेजी आई, जबकि अन्य बाजारों में स्थिरता रही। वर्तमान में चना के भाव ₹5,200 से ₹5,700 प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं।
★ सरकारी खरीद का समर्थन मिलने की उम्मीद।
