मटर में नरमी, मसूर में मजबूती, काबुली चना उछला – दाल बाजार साप्ताहिक रिपोर्ट (27 मार्च 2026 तक)
28-Mar-2026 03:31 PM
मटर में नरमी, मसूर में मजबूती, काबुली चना उछला – दाल बाजार साप्ताहिक रिपोर्ट (27 मार्च 2026 तक)
मटर भाव घटे
★ मटरमें इस सप्ताह ₹50–₹100 प्रति क्विंटल तक गिरावट दर्ज की गई। कानपुर, ओरई और मुंद्रा जैसे बाजारों में नरमी रही, जबकि लालितपुर और मुंबई में भाव स्थिर रहे।
★ भाव रेंज: ₹3,875 – ₹4,300 प्रति क्विंटल
★ आयात कीमतें भी $15–$20/टन तक घटी
★ कमजोर मांग और पर्याप्त सप्लाई के कारण बाजार में दबाव बना हुआ है।
~~~~~~~~
मसूर में मजबूती, मांग का समर्थन
★ मसूर (लेंटिल) बाजार में इस सप्ताह ₹100–₹200 प्रति क्विंटल तक तेजी देखने को मिली।
★ दिल्ली, बरेली और बिहार (बरह) में मजबूत तेजी
★ भाव रेंज: ₹5,650 – ₹6,775 प्रति क्विंटल
★ मासिक आधार पर ₹130–₹280 तक सुधार
★ हालांकि, MSP ₹7,000 से अभी भी नीचे कारोबार जारी है, लेकिन मांग में सुधार से बाजार को समर्थन मिल रहा है।
★ साथ ही सरकारी खरीद का भी मिल सकता है समर्थन।
~~~~~~~
काबुली चना में तेज उछाल
★ काबुली चना बाजार इस सप्ताह सबसे ज्यादा तेजी वाला सेगमेंट रहा।
★ इंदौर और कंटेनर मार्केट में ₹300–₹400 तक उछाल देखा गया।
★ भाव रेंज: ₹8,100 – ₹9,600 प्रति क्विंटल
★ हालांकि, मासिक आधार पर अभी भी गिरावट (-₹40 से -₹400) बनी हुई है, लेकिन शॉर्ट कवरिंग और मांग से बाजार मजबूत हुआ है।
~~~~~~~~
मूंग में सीमित उतार-चढ़ाव
★ मूंग बाजार में इस सप्ताह मिश्रित रुख रहा।
★ इस सपथ मेड़ता सिटी में ₹200 की तेजी, पिपरिया में ₹100 की गिरावट और दिल्ली में स्थिरता देखी गई।
★ भाव रेंज: ₹7,700 – ₹8,200 प्रति क्विंटल, MSP ₹8,768 से नीचे हो रहे हैं कारोबार।
★ मांग और आवक के संतुलन के कारण बाजार फिलहाल सीमित दायरे में है।
